Alwani's Tea

oplus 131072

सिल्वर सुपर गुड़ चाय रेसिपी

🫖 सिल्वर सुपर गुड़ वाली चाय रेसिपी
अब घर पर ही बनाइए चाय टपरी जैसी (उससे बेहतर) गुड़ वाली चाय सिल्वर सुपर चाय के साथ

(4 कप हेतु)

सामग्री:
पानी – 250 मिली (RO बेहतर)
फुल क्रीम दूध – 250 मिली (6% फैट)
सिल्वर टी – 10 ग्राम (प्रति कप 2.5 ग्राम)
देशी (आर्गेनिक) गुड़ – 4–5 चम्मच (स्वाद अनुसार, टुकड़ों में कटा हुआ)

विधि
1) एक पैन में 250 मिली पानी डालें और अच्छी तरह उबालें।
2) उबलते पानी में सिल्वर टी डालें और 1 मिनट तक धीमी आंच (सिमर) पर पकाएँ ताकि गाढ़ा सुनहरा रंग आ जाए।
3) अब 250 मिली फुल क्रीम दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक बार तेज उबाल आने दे
4) तेज़ उबाल आने पर धीमी आंच (सिमर) पर 3 मिनट तक चाय को पकने दे।
5) उसके बाद एक तेज उबाल देकर गैस बंद कर दे
6) गैस बंद करने के बाद इसमें गुड़ डाले, गुड़ पूरी तरह चाय में घुलने तक इसे हिलाये (लगभग 30 सेकंड)।
5) कप में छानकर गरम-गरम परोसें और सिल्वर चाय के सुनहरे रंग और प्राकृतिक स्वाद का आनंद लें।

नोट:
1) गुड़ हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें ताकि उसका पोषण और स्वाद बरकरार रहे।
2) दूध और पानी को हमेशा अलग-अलग चरण में मिलाएँ।
3) कड़क स्वाद के लिए 2.5 ग्राम सिल्वर चाय प्रति कप पर्याप्त है।
4) अन्य ब्रांड की चाय में उतना रंग और स्वाद लाने के लिए ज्यादा पत्ती लगेगी।